विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
आज के समाचार में, ताइवान (फ़ॉर्मोसा) ने यूक्रेन (यूरेन) में नई चिकित्सा सुविधा के लिए धन सहयोग किया। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने बताया कि लगभग सभी बच्चे जलवायु खतरों का सामना कर रहे हैं, अमेरिकी अध्ययन के अनुसार 50 वर्ष से कम आयु के वयस्क पिछली पीढ़ियों से तेज़ी से बूढ़े हो रहे हैं, इंडोनेशिया ने रणनीतिक चावल भंडार वितरित कर खाद्य कीमतें स्थिर कीं, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने अमेरिका के कैनसस में एक बुजुर्ग नागरिक के लिए व्यापक सामुदायिक सहयोग प्रेरित किया, ब्रिटिश उद्योग अग्रणियों को उत्कृष्ट वीगन उत्पादों के लिए सम्मानित किया गया, और ऑस्ट्रेलिया में संकटग्रस्त किशोर समुद्री कछुए-जनों को उनके समुद्री घर लौटाया गया। आपके लिए मेरे पास एक उपयोगी सुझाव है। कई नए उत्पादों के साथ मिलने वाले सिलिका जेल के छोटे पैकेट फेंकने के बजाय भविष्य में उपयोग के लिए रख लें। जहाँ नमी की समस्या हो सकती है, वहाँ ये नमी सोखने और सीलन की गंध घटाने में सहायक होते हैं। पसीने वाले कपड़ों, जूतों और तौलियों की नमी सोखने के लिए मैं अपने जिम बैग में कुछ पैकेट रखता हूँ। लंबे समय तक रखे जाने वाले हैंडबैग या पर्स में कुछ पैकेट डालें, ताकि फफूँद, सीलन और बासी गंध से बचाव हो सके। यात्रा के दौरान नमी का असर घटाने के लिए लैपटॉप बैग में भी कुछ पैकेट रख सकते हैं और आभूषणों को मलिन होने से बचाने हेतु आभूषण पेटी में एक-दो पैकेट रखें। सर्वोत्तम परिणामों के लिए केवल साबुत और बिना क्षतिग्रस्त पैकेट ही इस्तेमाल करें। इन्हें बच्चों और पालतू पशु-जनों की पहुँच से दूर रखें, पूरी तरह नमी सोख लेने पर निर्माता के निर्देशानुसार सुखाएँ, ताकि इन्हें फिर इस्तेमाल किया जा सके। सहेजे गए सिलिका जेल के कुछ पैकेट रोज़मर्रा की वस्तुओं को अधिक समय तक सूखा, ताज़ा और अच्छी दशा में रख सकते हैं।











