खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • polski
  • italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • Others
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

युद्ध और शांति के बारे में युद्ध के राजा का रहस्योद्घाटन, 7 का भाग 3

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो

और इसी तरह आप अपने प्रति दयालु होते हैं। इस तरह आप वर्तमान और भविष्य के लिए और अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए – अपने सभी बच्चों, पोते-पोतियों, परपोते-परपोते-परपोते, अपने कबीले, अपने परिवार की अगली पीढ़ियों के लिए एक सुंदर जीवन की योजना बना रहे हैं। कृपया अपने प्रति दयालु रहें। […]

मुझे वास्तव में हिमालय के समय और हाओ त्सा के समय की याद आती है। हाओ त्सा ताइवान (फोर्मोसा) में एक पहाड़ी क्षेत्र है, जहां मैं अकेले या कुछ निवासियों के साथ एकांतवास के लिए जाया करती थी। और फिर, कभी-कभी मैं उस समय के पूरे निवासियों के समूह को अपने साथ ले जाती थी: हम नदी के किनारे तंबू लगाते थे, और हम बहुत ही साधारण तरीके से रहते थे।[…] तो ये दो जगहें मुझे बहुत याद आती हैं; काश मैं इसे कभी भी दोबारा जी पाता। और अमेरिका में एक और जगह है जो मुझे पसंद है - कैलिफोर्निया के सैन जोस में स्थित एक पहाड़। और वह पर्वत एकमात्र ऐसा पर्वत है जिस पर अभी भी पेड़, पौधे और जंगली फूल हैं जो वसंत में बहुत खूबसूरती से खिलते हैं। […]

मुझे वह जगह बहुत पसंद आई। हर रात हम तीन पत्थरों से एक छोटी सी चिमनी बनाते थे और उसके चारों ओर सूखी लकड़ियाँ इकट्ठा करके वीगन भोजन बनाते थे। और हम सेकेंड-हैंड, फोर्थ-हैंड, फिफ्थ-हैंड ट्रेलर में रहते थे। और उस पहाड़ पर एक छोटा सा पानी का कुआं है। सामने एक झील भी है, जो उस शहर के लिए पानी की आपूर्ति करती है। मुझे यह सचमुच बहुत पसंद आया। […] इन दो स्थानों पर मैं हमेशा के लिए रहना पसंद करूंगी, क्योंकि वहां कोई नहीं है - केवल आप, पहाड़, पक्षी-लोग, पेड़ और पानी का कुछ छोटा स्रोत है। अब यह पूरी तरह से अलग है।

उस समय, मेरी वित्तीय स्थिति सीमित थी, हमारी खाद्य आपूर्ति और कपड़े, सब कुछ तब सीमित था। लेकिन मैं सबसे ज्यादा खुश थी। अब मैं जो चाहूँ वह पा सकती हूँ। अगर मैं चाहूं तो चीजें मुझे भेजी जा सकती हैं। लेकिन अब मुझे उतना मजा नहीं आता। और मैं बहुत सादा खाती हूं, सिर्फ भूरे चावल, तिल, नमक। और अगर कुछ सब्जियाँ हैं, तो वे बिना दर्द वाली किस्म की होनी चाहिए। और यदि फल, तो बस खरबूजे, ककड़ी - बस इतना ही। अब वे सामान्य खाद्य पदार्थ नहीं रह गए हैं जो मनुष्य आमतौर पर खाते हैं। न संतरे, न सेब।

मैं जूस भी नहीं खरीदती क्योंकि जूस बनाने के लिए बाहर बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए अगर मेरे पास खरबूजा है तो मैं उन्हें सीधे ही खा लेती हूं। और यहां तक ​​कि खरबूजे के छिलके से भी मैंने अचार बनाया, इसलिए मेरे पास सब्जियां भी हैं। अगर मैं चाहूं, तो ताजगी के लिए इन्हें खा सकती हूं। आप बस पानी, नमक, सिरका और थोड़ी सी चीनी डालें। और छिलके को, आप छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और एक जार या कांच के कंटेनर में डाल दें, और आप इसे दो या तीन, चार दिनों के लिए फ्रिज में रख दें; या एक सप्ताह तक भी, आप उन्हें खा सकते हैं - ताज़ा, बहुत अच्छा।

इसलिए हमें लैंडफिल में बहुत अधिक कचरा डालने की आवश्यकता नहीं पडेगी। इसके अलावा, इसके छिलके भी बहुत पौष्टिक होते हैं - खरबूजे के अंदर के गूदे से भी अधिक पौष्टिक। क्योंकि जब आप खरबूजे खाते हैं, तो आप उनके छिलकों का सब्जी का अचार बना सकते हैं, और यह पहले से ही काफी भोजन है। यदि सुविधा हो, तो आप ये खरबूजे खरीदकर उनके अंदर का गूदा खा सकते हैं, तथा छिलकों का उपयोग अचार बनाने में कर सकते हैं, जो आपकी दैनिक सब्जी है। यह बहुत है, इसलिए मुझे बहुत सारी चीजें खरीदने की ज़रूरत नहीं पड़ती। यह पहले से ही काफी शानदार है। और इस तरह जीवन अधिक संतुष्ट हो सकता है। आपको बहुत अधिक धुलाई या खाना पकाने या बहुत अधिक कचरा उत्पन्न करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आजकल, लोग आपको छोटी या बड़ी सभी चीजें प्लास्टिक की थैली में पैक करके बेचते हैं। और इससे अंततः ढेर सारा कचरा पैदा होता है।

क्योंकि मुझे लगता है कि यह अभी भी महामारी का खतरा है, और बीमारियों के कई अन्य खतरे हैं, जैसे कि आजकल बर्ड फ्लू भी पहले से ही हर जगह फैल रहा है, और कई अन्य अजीब बीमारियाँ या पुरानी बीमारियाँ फिर से आ रही हैं। इसलिए लोग जब सामान पहुंचाते हैं, तो उन्हें लपेट कर रखते हैं। वे सब्जियों को जीवाणुरहित करते हैं, और फिर वे इसे आपके लिए स्वच्छ रखने के लिए प्लास्टिक में लपेटते हैं। इस तरह की स्थिति में, हम लैंडफिल और पर्यावरण के लिए बहुत अधिक कचरा पैदा करते हैं, जलमार्गों को अवरुद्ध करते हैं और नदियों को प्रदूषित करते हैं - हर जगह सभी प्रकार का पानी - आजकल, बहुत सारे जल स्रोत हमेशा के लिए रसायनों, माइक्रोप्लास्टिक और सभी प्रकार की हानीकारक चीजों से दूषित हो जाते हैं। पानी अब उतना शुद्ध नहीं रहा, जितना बुद्ध के समय में था। लेकिन बुद्ध के समय में भी, भिक्षुओं को पहले ही पानी को छानने के लिए कपड़े का उपयोग करने की सलाह दी गई थी ताकि खाना पकाने की प्रक्रिया में कोई कीड़े या कीट न मर जाएं।

और यदि उस समय भिक्षु थोड़ा दूध पीते भी थे, तो वह दूध मानवीय तरीके से बनाया जाता था। आप वह जानते हैं। कुछ धनी मनुष्यों के पास गाय, बैल या भेड़-बकरियाँ थीं, और वे बस अपने हाथों से उनका दूध दुहते थे। बहुत ही सौम्य, तथा अपने परिवार के लिए या गांव के लिए थोड़ा सा उपयोग करने लायक। यह वैसा नहीं है जैसे आजकल हम बड़े पैमाने पर उत्पादन करते हैं, जिसमें बेचारी गायों के स्तनों से सभी प्रकार की मशीनें जोड़ दी जाती हैं, जो सारा दूध चूस लेती हैं, और हम उनके बच्चों को छीन लेते हैं उनके बच्चों को खा भी लेते हैं!

हे भगवान, हमारी हिंसा का कोई अंत नहीं है। मुझे नहीं पता कि अधिकांश लोगों का दिल यह सब खाने के लिए कैसे तैयार हो सकता है, जबकि वे वास्तव में जानते हैं कि मांस (पशु-जन) कैसे और किससे बनता है। वे सिर्फ पैकेज देखते हैं। वे यह नहीं देख सकते कि गाय-लोग कैसे कष्ट सह रहे हैं, संघर्ष कर रहे हैं, लात-घूंसे मार रहे हैं, उनकी हत्या की जा रही है या उनका गला काटा जा रहा है, या फिर बच्चों को उनकी माताओं से अलग किया जा रहा है, वे रास्ते भर रो रहे हैं और उन्हें काटकर आपके लिए मांस बनाया जा रहा है। और सभी मछली-लोग जाल में कूद रहे हैं, सांस के लिए हांफ रहे हैं, या जीवित पकड़े जा रहे हैं, और उनके सिर काट दिए जा रहे हैं, ताकि जीवित रहते ही उन्हें खाया जा सके। ओह मेरे भगवान। आप जानते हैं, ऐसी कई अन्य चीजें। और जब लोग केकड़े और झींगा मछली को जीवित पकाने के लिए उबलते पानी में फेंकते हैं तो वे चिल्लाते हैं, और सभी झींगा मछली पकाए जाने के दौरान भी उछलते रहते हैं। इस बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि यह दिल के लिए बहुत भयानक है। मैं नहीं चाहती। मैं ऐसा नहीं चाहती, लेकिन मुझे लोगों को याद दिलाना होगा कि ये तथ्य हैं। सत्य तो ऐसा ही है; सच तो यह है कि जो मांस, वह मांस जिसे आप अपने मुँह में भरते हैं, वह उन निर्दोष प्राणियों की जबरदस्त पीड़ा और दर्द से आता है जिन्होंने आपको कोई नुकसान नहीं पहुँचाया है। इन सबके बारे में बात करना वाकई दिल दहला देने वाला है।

कल, मैं इसे सहन नहीं कर सकी - शारीरिक और गैर-शारीरिक दोनो तरिके से, इतना सारा कष्ट देखकर। आप इसे अपने मन में देख सकते हैं भले ही आप टीवी न देखते हों क्योंकि आपकी आत्मा स्वतंत्र है। आप जहां चाहें वहां घूम सकते हैं और देख सकते हैं। कभी-कभी मुझे यह सब बंद करना पड़ता है, अन्यथा मैं जीवित नहीं रह सकती। कल, मैं दुनिया में बहुत अधिक दुःख देखकर बहुत दर्द और पीड़ा में थी। मैं आमतौर पर भगवान से अपने लिए कुछ भी प्रार्थना नहीं करती। लेकिन कल मुझे करना पड़ा। मुझे घुटने टेककर कहना पड़ा, “कृपया, कृपया, सिर्फ मेरी खातिर, कृपया, यह सब रोक दिजिए। मुझे इन सभी कष्टों की सज़ा मत दो जो मुझे देखना पद रहा है, मुझे महसूस करना है, मुझे जानना है।” यह भयानक था। मुझे यह सहन नहीं होता।

लेकिन, आप देखिये, हम ही हैं जो यह सब बनाते हैं। हम ही वह महारथी हैं जो यह सब रोक सकते हैं। इसलिए, मैं बस दुनिया के सभी लोगों से विनती कर रही हूं: कृपया अपने प्रति दयालु रहें। क्योंकि यदि आप सचमुच अपने प्रति दयालु होना चाहते हैं, तो सभी अन्य लोगों के प्रति दयालु बनें। युद्धों में पशु-मानव और मनुष्यों को होने वाली सारी पीड़ा को रोकें। और इसी तरह आप अपने प्रति दयालु होते हैं। इस तरह आप वर्तमान और भविष्य के लिए और अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए – अपने सभी बच्चों, पोते-पोतियों, परपोते-परपोते-परपोते, अपने कबीले, अपने परिवार की अगली पीढ़ियों के लिए एक सुंदर जीवन की योजना बना रहे हैं। कृपया अपने प्रति दयालु रहें।

मुझे आपको यह सब बताते हुए खेद है। जैसे चलता है, जो भी आता है, मैं बोल रही हूं। मैं कुछ भी नहीं लिखती। मेरे पास कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो मेरे लिए लिखता हो। मेरे पास टेलीप्रॉम्प्टर या नोट्स या किसी भी चीज़ के लिए कोई नहीं है। मैं केवल रिकॉर्डिंग डिवाइसों में बात कर रही हूँ। मैं दो का उपयोग करती हूँ, क्योंकि अगर एक काम न करे या मैं एक पर रिकॉर्ड करना भूल जाऊं। कभी-कभी ऐसा भी होता है, इसलिए मैं दो का उपयोग करती हूं, क्योंकि यदि एक काम नहीं कर रहा हो और दूसरा उसे रिकॉर्ड कर रहा होगा।

Photo Caption: प्रत्येक अस्तित्व का अपना समय होता है! इसका सर्वोत्तम उपयोग करें।

फोटो डाउनलोड करें   

और देखें
सभी भाग  (3/7)
और देखें
नवीनतम वीडियो
2024-06-27
1 दृष्टिकोण
2024-06-26
237 दृष्टिकोण
2024-06-26
82 दृष्टिकोण
2024-06-26
100 दृष्टिकोण
2024-06-26
811 दृष्टिकोण
39:17
2024-06-25
81 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
Prompt
OK
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड